संस्था अग्र मंच ने 11 अक्टूबर अग्रसेन जयंती पर रविवार की सुबह निकलने वाली प्रभातफेरियों का स्वागत रखा है। संस्था द्वारा सुबह 9 बजे से अग्रसेन प्रतिमा पर वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान, पूजन, आरती का आयोजन भी रखा है। अग्र मंच ने अपील की है कि अग्रवाल परिवार घर-घर में अग्रवंश का भगवा झण्डा एवं 5 दीपक अग्रसेन जंयती पर जरूर लगाए। आशीष गोयल ने उक्त जानकारी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






