अग्रवाल समाज से जुड़ी पारिवारिक संस्था अग्र दया कपल्स ग्रुप ने अपने सभी सदस्यों के लिए लहरिया थीम पर मिलन का आयोजन किया। कपल गेम खिलाने के साथ कपल डांस का आयोजन भी किया गया। कई प्रतियोगी कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रज्ञा नीलेश अग्रवाल, आरती अरुण गोयल, नम्रता राजेश गर्ग, सोनम शेखर गोयल, पिंकी पंकज अग्रवाल, शिखा अनूप अग्रवाल, आभा अरूण अग्रवाल की मौजूदगी में वरिष्ठ सीता जगदीश गोयल, मुक्ती गोपाल अग्रवाल, अर्पिता सोनू गोयल, उमेश सिमा अग्रवाल के आतिथ्य में विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन सौरभ निकिता सिंघल ने किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






