पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देशन में संविधान की प्रस्तावना का वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप पुलिस अधीक्षक शैलजा पटवा द्वारा पीटीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया।
सभी ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पीटीसी के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, अन्य अधिकारी, कर्मचारी और 79वें नव आरक्षक प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






