सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

अग्रवाल महासंघ कल सुबह निकालेगा प्रभातफेरी

श्री अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में रविवार 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजे रणजीत हनुमान मंदिर पर चोला अर्पण करने के बाद…

श्री अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में रविवार 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजे रणजीत हनुमान मंदिर पर चोला अर्पण करने के बाद मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो फूटी कोठी चौराहा स्थित पुखराज पैलेस पर पहुंचकर स्नेह मिलन एवं महाआरती के साथ सम्पन्न होगी। किशोर गोयल, मुकेश ब्रजवासी, शिव गर्ग ने बताया कि प्रभातफेरी में दो रथ एवं अश्वारोही युवा तथा एवं अहिल्या माता विराजित होंगी। मार्ग में समाज बंधुओं द्वारा 5 स्थानों पर स्वागत मंच लगाए जा रहे हैं, जगह-जगह स्वागत भी होगा। महाआरती भी होगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 6