सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

पर्युषण पर्व में आचार्य के सुने प्रवचन

त्रिस्तुतिक जैन संघ इंदौर द्वारा आयोजित गुरु राज स्पर्श चातुर्मास के अंतर्गत पर्युषण महापर्व के द्वितीय दिवस धर्मसभा में श्वेताम्बर जैन समाज के संत आचार्य नित्यसेनसूरि के सार्थक प्रवचन जैन…

त्रिस्तुतिक जैन संघ इंदौर द्वारा आयोजित गुरु राज स्पर्श चातुर्मास के अंतर्गत पर्युषण महापर्व के द्वितीय दिवस धर्मसभा में श्वेताम्बर जैन समाज के संत आचार्य नित्यसेनसूरि के सार्थक प्रवचन जैन समाजजनोंं ने चातुर्मास स्थल पर सुने। मीडिया समन्वयक राजेश जैन युवा ने संत से आशीर्वाद भी लिया। धर्मसभा में विद्वरत्न विजय म.सा. ने भी सार्थक प्रवचन चातुर्मास में कल दिए। कल 29 भाई-बहनों का पारणा हुआ। तपश्चर्या गुरुराज के प्रति श्रद्धा एवं आत्मकल्याण की भावना को समर्पित रही। पारणा लाभार्थी विमलजी आशीषजी चौपड़ा, द्रविड़ नगर रहे। सिद्धि तप की आराधना में 53 तपस्वी भाई-बहन निरंतर साधनारत हैं। आज तपस्वियों की आठवीं लड़ी का बेला रहा। सिद्धि तप के लाभार्थी विनोदजी विभाजी संघवी, वल्लभ नगर रहे। निखिल इमलीवाला 30 उपवास, कल्पना-अजित नांदेचा 24 उपवास, अंगूरबाला अजित मेहता 30 उपवास, वंशिका-अंकित बागवाला 24 उपवास, गौतम जैन 24 उपवास जितेश जयंतीलाल ाागवाला 10 उपवास शामिल रहे। इसके अतिरिक्त लगभग 100 उग्र तपस्वियों की तपस्या निरंतर जारी रही। साथ ही 4 मासक्षमण एवं 1 सौलभत्ता सहित अनेक तपस्याएँ पूर्ण हुईं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें