सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

अनन्त नारायण भगवान का अभिषेक पूजन

शाम को निकलेगा जुलूस

इंदौर, शुक्रवार 25 सितंबर, 2026 आज अनंत चतुर्दशी पर भगवान अनंत नारायण का पूजन श्रद्धालु कर रहे हैं। घरों में भी आस्था की दरकार श्रद्धा के रूप में दिखाई दे रही है। वहीं अनंत नारायण मंदिर आड़ा बाजार में भी आज सुबह से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और भगवान का पूजन, अभिषेक आराधना कर रहे हैं। मोढ मांडलिया गुजराती समाजजनों ने भी आज सुबह भगवान का पूजन अभिषेक और आरती का आयोजन किया। जितेन्द्र मांडलिया, उमेश गुप्ता, अजीत चौधरी, मनीष बजाज सहित अन्य मौजूद थे। आज शाम भगवान अनंत नारायण की यात्रा आड़ा बाजार मंदिर से जवाहर मार्ग होते हुए बर्तन बाजार से वापस मंदिर पहुंचेगी। श्रद्धालु इस यात्रा में मौजूद रहेंगे। इंदौर, शुक्रवार 25 सितंबर, 2026

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें