श्रीचन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर राजेंद्र नगर में प्रर्युषण के महापर्व पर श्री जिन अभिषेक के पश्चात शांतिधारा का आयोजन किया गया। आरती भी की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांपों से बचते हुए मोक्ष की ओर जाने का सांप सीढ़ी गेम खेला गया। दीपक पाटनी, लोकेश जैन, कमल बाकलीवाल, मिनी जैन, विनीता पाटनी, किरण सेठी, विधि बड़जात्या, रजनी पाटनी, रौमी जैन, अंकिता जैन, ममता पाटनी, संध्या जैन, जयश्री जैन, वंदना जैन, मनाली देवेश पाटिल सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






