ईडब्ल्यूएस सरलीकरण और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर करणी सेना कालवी विचारधारा का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सड़क से संसद तक जन-जागरण का महाअभियान के तहत मध्यप्रदेश में आंदोलन का पांचवां पड़ाव विदिशा में होगा। इसको लेकर 6 सितंबर को शाम 5 बजे विदिशा में मशाल यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा ईडब्ल्यूएस क्रांति के जनक और करणी सेना सुप्रीमो अनुराग प्रताप सिंह राघव के नेतृत्व में निकलेगी। कल यात्रा की तैयारी और इन्दौर से विदिशा जाने के लिए महालक्ष्मी नगर स्थित गायत्री विला में बैठक आयोजित की गई, जिसे करणी सेना सुप्रीमो अनुराग प्रताप सिंह राघव ने संबोधित किया। बैठक में तय किया गया कि इंदौर शहर से भी करणी सेना के पदाधिकारी 6 सितंबर को बायपास टोल के पास से विदिशा के लिए रवाना होंगे और मशाल यात्रा में शामिल होंगे। करणी सेना द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, धार के बाद अब पांचवां पड़ाव विदिशा में होने जा रहा है। आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू हो, जाति नहीं, आर्थिक स्थिति को आधार बनाकर सभी वर्गों के गरीबों को समान अवसर मिले, ईडब्ल्यूएस सरलीकरण हो। करणी सेना सुप्रीमो अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, तब तक यह जन-जागरण अभियान जारी रहेगा। बैठक में कमलसिंह जादौन, दिग्विजयसिंह सोलंकी, मोनिकासिंह बेस, राजेंद्रसिंह ठाकुर, अजीतसिंह ठाकुर, संतोषसिंह ठाकुर, हरेंद्रसिंह चौहान, गोपालसिंह पवार, दरबारसिंह परमार, प्रद्युमनसिंह तोमर, शुभमसिंह राजपूत, अभिराजसिंह तोमर, मयंकसिंह तोमर, शैलेंद्रसिंह राणा, राहुल बन्ना, लक्ष्य बना, आरव बना मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






