सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

300 गुरुभक्तों ने गुरुदेव के समक्ष की क्षमापना

संत ने दिया आशीर्वाद

300 गुरुभक्तों ने गुरुदेव के समक्ष की क्षमापना

एयरपोर्ट रोड स्थित श्री केशरी वाटिका में चल रहे गुरुराज स्पर्श चातुर्मास गच्छाधिपति जैनाचार्य विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में जयंतसेन मधुकर मंडप में महती धर्मसभा का आयोजन हुआ। राजेश जैन युवा ने बताया कि पर्युषण पर्व की आराधना के पश्चात गच्छाधिपति गुरुदेव दर्शन, वंदन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने एवं मुनि-साध्वी मंडल के के लिए इंदौर सहित विभिन्न क्षेत्रों से संघों एवं गुरुभक्तों का निरंतर आगमन हो रहा है। इंदौर के बाहर से आए लगभग 300 गुरुभक्तों ने गच्छाधिपति गुरुदेव के समक्ष वार्षिक क्षमापना करते हुए वंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्मसभा में श्रद्धालुओं ने साधु- साध्वी भगवंतों के मंगलकारी प्रवचनों का श्रवण कर धर्मलाभ बाहर से आए संघों और समाजजनों ने लिया। दादा गुरुदेव की आरती भी की गई। राजेश जैन युवा,महेन्द्र बागवाला, धनराज संघवी, राजेंद्र रुणवाल, वीरेंद्र लुंकड, अनिल सकलेचा द्वारा मंदनलालजी रुणवाल, जगदीश नाहर, कमलेशजी भंडारी, राजबहादुरजी मेहता, रजतजी मेहता एवं संजयजी कोठारी का बहुमान किया गया। गजेंद्र सकलेचा, मनीष संघवी, नरेंद्र राणापुर, मनोज- सनोज जैन, अशोक बागवाला, अशोक गंधवानी, तेजकुमार बम्बोरिया, संदीप जैन, ललित जैन थांदला वाला एवं राजेंद्र रुनवाल,नीरज सुराणा उपस्थित रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें