श्री श्रीविद्याधाम पर अषाढ़ी गुप्त नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत बुधवार को सुबह आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में घटस्थापना के साथ हुई। गुप्त नवरात्रि में यहाँ प्रतिदिन शतचंडी अनुष्ठान होगा, जिसमें 21 विद्वान नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती पाठ से भगवती माँ ललिता त्रिपुर सुंदरी पराम्बा की आराधना करेंगे। शतचंडी अनुष्ठान प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






