शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
कान्ह नदी फिर बहेगी: एसटीपी का साफ पानी लिफ्ट कर नदी में छोड़ने की योजना फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन महू नाका की 53 हजार वर्गमीटर जमीन के लिए स्मार्ट सिटी ने फिर निकाला 350 करोड़ का टेंडर मेंदोला ने हरी झंडी बस को दिखाई या बब्बू यादव को? कांग्रेस नेता की यात्रा से इंदौर में सियासी चर्चा इंदौर का मौसम: 24 घंटे में तापमान गिरा, हवा का रुख भी बदला इंदौर के बाजारों में पार्किंग संकट: पेड पार्किंग होगी या फ्री, आज एमआईसी में फैसला संविधान दिवस पर इंदौर शहर कांग्रेस ने ली संविधान रक्षा की शपथ नेहरू नगर में 60 की जगह 50 फीट चौड़ी बनेगी सड़क, रहवासियों ने जताया आभार संविधान दिवस पर शंकर लालवानी बोले- युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें अखंड धाम आश्रम में 23 दिसंबर से संत सम्मेलन, कैलाश विजयवर्गीय-गर्ग-बिंदल को जिम्मेदारी
देश

लोकतंत्र सेनानी मीसाबंदियों के संघर्ष की यादें करेंगे ताजा

आपातकाल के 50 वर्ष के अवसर पर पांच दशक पहले के आपातकाल की यादें ताजा करने को लेकर इन्दौर में लोकतंत्र सेनानी जुटेंगे। उस समय के मीसाबंदियों के संघर्ष की…

आपातकाल के 50 वर्ष के अवसर पर पांच दशक पहले के आपातकाल की यादें ताजा करने को लेकर इन्दौर में लोकतंत्र सेनानी जुटेंगे। उस समय के मीसाबंदियों के संघर्ष की यादें ताजा करेंगे। कार्यक्रम में सभी लोकतंत्र सेनानी, गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सम्मान समारोह के साक्षी बनेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ने बताया कि मीसाबंदियों का मिलन और सम्मान समारोह का आयोजन 19 जुलाई को खंडवा रोड स्थित अखंड परम धाम आश्रम में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों लोकतंत्र सेनानी एक मंच पर एकत्रित हों रहे है। कार्यक्रम में राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, सुमित्रा महाजन, शंकर लालवानी, कृष्णमुरारी मोघे, वीएस कोकजे अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इनकी मौजूदगी में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान होगा।

अग्रवाल ने बताया कि आपातकाल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें उस दौर की कठिन परिस्थितियों, तत्कालीन समाचार पत्रों की कतरनों और प्रमुख घटनाओं को दर्शाते हुए 100 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे।

यह प्रदर्शनी नई पीढ़ी को आपातकाल के उस संघर्ष से रूबरू कराएगी। आयोजन से रामबाबू अग्रवाल, सुभाष राणाडे, अनिल त्रिवेदी, सुभाष जैन, गणेश अग्रवाल, गिरीश शर्मा, आदित्य, गोपाल, सुभाष खंडेलवाल, राजेश अग्रवाल जुड़े है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें