रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पार्क में कपल से छेड़छाड़, चप्पल-डंडों से पिटाई

मुंबई के कुर्ला में पार्क में फोटो खींच रहे कपल से 8-10 नाबालिगों ने छेड़छाड़ और मारपीट की, पुलिस ने आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया।

पार्क में कपल से छेड़छाड़, चप्पल-डंडों से पिटाई

मुंबई (एजेंसी)। कुर्ला में एक युवक-युवती के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों फीनिक्स मॉल के पास महानगरपालिका के उद्यान में फोटो खींच रहे थे, तभी 8-10 नाबालिग लड़कों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर लड़कों ने दोनों की पिटाई की। कपल पर लड़कों के ग्रुप ने अश्लील टिप्पणी की। जब दोनों ने इस कमेंटबाजी का विरोध किया तो नाबालिग लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। एक नाबालिग चप्पल जैसी चीज से युवक को मारता है जबकि दूसरा लड़का लड़की के सिर पर डंडे से वार करता है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 21 November 2026, पृष्ठ 1