रात भर मां के पार्थिव शरीर के पास ही रहे, अन्न-जल तक नहीं लिया
पौड़ी (एजेंसी)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा आज सुबह जब शुरू हुई तो योगी ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। अंतिम यात्रा शुरू होते ही योगी भावुक हो गए। वे मां के अंतिम दर्शन करके रो पड़े। वे रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास रहे। उन्होंने रातभर अन्न-जल तक नहीं लिया। आज सुबह अंतिम यात्रा हरिद्वार के चंडी घाट के लिए रवाना हुई। बड़ी तादाद में नेता यहां पहुंच रहे हैं। कल निधन की खबर मिलते ही योगी अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। यहां वे काफी देर तक मां के पार्थिव शरीर को निहारते रहे। उन्होंने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने सिर्फ मां लिखा। योगी अंतिम संस्कार के बाद दोपहर में ही लखनऊ रवाना हो जाएंगे और शाम को मोदी के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।


यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


