शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन महू नाका की 53 हजार वर्गमीटर जमीन के लिए स्मार्ट सिटी ने फिर निकाला 350 करोड़ का टेंडर मेंदोला ने हरी झंडी बस को दिखाई या बब्बू यादव को? कांग्रेस नेता की यात्रा से इंदौर में सियासी चर्चा इंदौर का मौसम: 24 घंटे में तापमान गिरा, हवा का रुख भी बदला इंदौर के बाजारों में पार्किंग संकट: पेड पार्किंग होगी या फ्री, आज एमआईसी में फैसला संविधान दिवस पर इंदौर शहर कांग्रेस ने ली संविधान रक्षा की शपथ नेहरू नगर में 60 की जगह 50 फीट चौड़ी बनेगी सड़क, रहवासियों ने जताया आभार संविधान दिवस पर शंकर लालवानी बोले- युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें अखंड धाम आश्रम में 23 दिसंबर से संत सम्मेलन, कैलाश विजयवर्गीय-गर्ग-बिंदल को जिम्मेदारी द्वारकापुरी सब्जी मंडी चंदननगर शिफ्ट होने लगी, कांग्रेस के आंदोलन के बीच व्यापारियों ने चुना नया रास्ता
मध्यप्रदेश

सनातन सेवा संघ कल निकालेगा देवास तक पदयात्रा और शोभायात्रा

राष्ट्रीय सनातन सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आयोजक पं. तरुण व्यास महाराज ने बताया कि अखंड भारत निर्माण एवं गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के संकल्प को…

राष्ट्रीय सनातन सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आयोजक पं. तरुण व्यास महाराज ने बताया कि अखंड भारत निर्माण एवं गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के संकल्प को लेकर बड़े रूप में कल 14 अक्टूबर दोपहर 3 बजे भोलेनाथ कालोनी एयरपोर्ट रोड से देवास तक पदयात्रा और शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा राधाकृष्ण मंदिर, जैन मंदिर से होते हुए बड़ा गणपति होते हुए आगे बढ़ेगी। माँ तुलजा भवानी गरबा मंडल की 101 बालिकाएं एवं 101 मातृशक्तियों को सांसद शंकर लालवानी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, समाजसेवी वीरेन्द्र गुप्ता, निखिल सोनी, कैलाश बागोरा के आतिथ्य में पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद जो पदयात्री है उनका भी सम्मान किया जाएगा। बड़ा गणपति से इमली बाजार, चिमनबाग, पाटनीपुरा, विजय नगर होते हुए एबी रोड से यह यात्रा देवास माताजी टेकरी पहुंचेगी, जहां दोनों माताओं को ध्वजा समर्पित करते हुए माताओं का अनुष्ठान किया जाएगा। यह पैदल यात्रा पूर्ण होने और अनुष्ठान, ध्वजा अर्पण के बाद सभी यात्रियों को बसों से इंदौर लाया जाएगा। पदयात्रा में जल सेवा, कीर्तन के लिए डीजे, झांकिया, राजस्थान ढोल, घोड़ा-बग्घी सभी रहेंगे। आयोजन से तरुण व्यास महाराज दिनेश व्यास, नितिन पालीवाल, धर्मेश यादव, अनिकेत मराठा, राहुल जोशी, गोलू सेन सहित अन्य जुड़े हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3