राजगढ़-धार (सिटी ब्लास्ट न.प्र.)।
सनातन संस्कृति रक्षा मंच के तत्वावधान में मोहनखेड़ा महातीर्थ स्थित म्यूजियम के पास अभिनंदन गार्डन में भव्य दीपावली एवं हिंदू मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार, राजेश मूणत अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संस्कृति संरक्षण, सामाजिक एकता और लव जिहाद जैसे विषयों पर जागरूकता का आह्वान किया गया। दीपक पटेल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मनोज परमार ने सार्थक उद्बोधन भी दिया। अंतिम ठाकुर, जितेंद्र बागड़िया, चंदन शर्मा, दीपक चौधरी, विजय जायसवाल, नितिन भंडारी, नीलेश सोनी, आशीष सोलंकी, लखन पवार, संजय सोनी, विनय भंडारी, मनीष, विपिन पांडे, सुजीत ठाकुर उपस्थित रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





