यातायात पुलिस की भी जिम्मेदारी बिजासन टेकरी स्थित माता मंदिर पर व्यवस्था के लिए लगी है। निरीक्षक मोहिनी गोयल, सूबेदार जागृति बिसेन, सोनू, कुसुम यातायात व्यवस्था देख रही थी तभी जानकारी मिली कि परिजनों से मासूम काव्यांश पिता राकेश सागोरे बिछड़ गया। तत्काल पुलिसकर्मियों ने मासूम को ढूंढकर परिजनों से मिलवाया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 October 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



