गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
अपराध

लेन-देन के विवाद में बदमाशों का आतंक

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में बीती रात कुछ बदमाशों ने लेनदेन की रंजिश के चलते एक युवक के घर पर धावा बोल दिया और हॉकी-डंडों व पत्थरों से जमकर तोड़फोड़…

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में बीती रात कुछ बदमाशों ने लेनदेन की रंजिश के चलते एक युवक के घर पर धावा बोल दिया और हॉकी-डंडों व पत्थरों से जमकर तोड़फोड़ की। आरोपियों ने घर की खिड़कियों और गैलरी के कांच तोड़ने के साथ ही बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तहस-नहस कर दिए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर पुलिस के अनुसार, यह घटना चितावद स्थित आनंद नगर इलाके में घटी। फरियादी अनिकेत पिता आनंद राठौर ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी है। पीड़ित अनिकेत ने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब 1:30 बजे वे अपने घर पर सो रहे थे। उसी दौरान आरोपी पवन चावरे, तुषार सारवान दोनों निवासी दी है। जूनी इंदौर गाड़ी अड्डा, शौलु पिता भारत और सूरज पिता भारत, दोनों निवासी देव नगर, एमआईजी एक साथ उनके घर के बाहर पहुंचे। आरोपियों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। घर के बाहर पहुंचते ही आरोपियों ने हंगामा शुरू कर दिया और अचानक घर पर पत्थर, हॉकी और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में अनिकेत के घर की खिड़कियों, बालकनी और गैलरी में लगे कांच पूरी तरह चकनाचूर हो गए। इसके अलावा बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। हंगामा और चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग जागने लगे, तो आरोपी जोर-जोर से चिल्लाकर गालियां देने लगे। जाते-जाते आरोपियों ने खुली धमकी दी कि आइंदा तू मेरे घर पैसे मांगने आया, तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9