सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

चॉकलेट नहीं देने पर नाबालिग को मारा चाकू

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में नाबालिग घायल हो गया। चाकलेट नही देने पर आरोपी द्वारा हमला करने की…

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में नाबालिग घायल हो गया। चाकलेट नही देने पर आरोपी द्वारा हमला करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार घायल का नाम रेहान पिता मोहम्मद साजिद, (11) निवासी आजाद नगर है घटना बुधवार रात की है। फरियादी मोहम्मद साजिद ने आजाद नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा रेहान बुधवार राते पास की एक दुकान से चॉकलेट खरीदकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया और जबरन चॉकलेट की मांग की। जब रेहान ने अपनी चॉकलेट देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी आगबबूला हो गया। उसने पहले तो बच्चे को गालियां दीं और फिर उसकी जांघ व कमर पर चाकू से वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें