इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का 'हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें' जनजागरुकता अभियान के अन्तर्गत अब तक 4660 से ज्यादा हेलमेट जरूरतमंदों को वितरित किए है। जरुरतमंदों को जहां हेलमेट दिए जा रहे है वहीं स्वेच्छा से हेलमेट पहनकर यातायात नियमों का पालन करने वाले जिम्मेदार वाहन चालकों को सम्मानित किया गया। अधिकारी आर.के. सिंह, राजेश कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में पुलिस ने कल यह हेलमेट जागरूकता अभियान पलासिया चौराहा पर चलाया। रोड सेफ्टी सॉन्ग पर बच्चों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान बीट किलर डांस स्टूडियो के बच्चों ने रोड सेफ्टी सॉन्ग पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति देकर आमजन को सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का संदेश दिया। इन बच्चों को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने प्रशंसा कर डांस ट्रेनर को पुरस्कृत किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 October 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



