शहर के मध्य एमटीएच कम्पाउण्ड पर कई इलेक्ट्रीक की दुकानें हैं, मार्केट भी बना हुआ है और मार्केट के बाहर तक दुकानदार रोजाना सामान लगा देते हैं और उसके बाहर ग्राहकों की गाड़ी खड़ी होती है। इस चौड़े एमटीएच पर व्यस्त समय पर सकरापन दुकानदारों के कब्जे के कारण नजर आता है। कई बार जाम की स्थिति भी नजर आती है। इस मामले में संबंधित झोन पर भी शिकायत की गई है। यातायात पुलिस को भी इस मामले में सूचित किया गया है। यही स्थिति बर्तन मार्केट की भी है, जहां बर्तन बाजार के दुकानदारों ने कई फीट बाहर अपने बर्तन को लगाकर रोड को काफी संकरा कर दिया है, यहां टू-व्हीलर निकालना भी मुश्किल पड़ता है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 October 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



