सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बच्चे पढ़ रहे हैं, आवाज कम कर दो…कहने वाले युवक का सिर फोड़ा

हीरानगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर एनेक्स में बेटे की परीक्षा की तैयारी के लिए डीजे का शोर कम कराने गए एक पिता पर तीन युवकों ने हमला कर दिया।…

हीरानगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर एनेक्स में बेटे की परीक्षा की तैयारी के लिए डीजे का शोर कम कराने गए एक पिता पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फरियादी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर हीरानगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हीरानगर पुलिस के अनुसार, घटना श्याम नगर एनेक्स की है। मामले में पीड़ित पराग पिता देवीदास पगधुणे, निवासी श्याम नगर एनेक्स ने थाने थे, तभी बाहर लगे पंडाल से काफी तेज और लक्की वर्मा उग्र हो गए और उन पहुंचकर आपबीती सुनाई और रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विकास वर्मा उर्फ दीपक वर्मा, अमन वर्मा और लक्की वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी पराग ने पुलिस को आवाज में गाने बज रहे थे। चूंकि अगले दिन उनके बेटे की परीक्षा थी और पढ़ाई में बाधा आ रही थी, इसलिए वे बाहर गए और डीजे का वॉल्यूम थोड़ा कम करने का अनुरोध किया। इस बात पर पंडाल के पास खड़े आरोपी भड़क गए और अभद्र गालियां देने लगे। जब फरियादी ने गालियां देने से मना किया, बताया कि वे अपने घर में मौजूद तो आरोपी विकास वर्मा, अमन वर्मा पर टूट पड़े। इस दौरान आरोपी विकास वर्मा उर्फ दीपक ने डंडे से फरियादी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे सिर फट गया। वहीं अमन और लक्की ने हाथ-मुक्कों से उनके माथे, नाक, आंख और होंठ पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वे लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें