गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
अपराध

मादक पदर्था तस्करी मामले में राजस्थान से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर लगाम कसने के लिए क्राइम ब्रांच इंदौर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एमडी ड्रग्स तस्करी के एक मामले में…

मादक पदर्था तस्करी मामले में राजस्थान से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर लगाम कसने के लिए क्राइम ब्रांच इंदौर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एमडी ड्रग्स तस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और पूर्व में पकड़े गए तस्करों को अवैध एमडी ड्रग्स की आपूर्ति करता था।

क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार, गत 12 अक्टूबरको थाना अपराध शाखा में प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना के दिन क्राइम ब्रांच की टीम ने भैरव मंदिर के सामने, किला मैदान रोड, इंदौर पर एक संदिग्ध अल्टो 800 कार को घेराबंदी कर पकड़ा था। कार में सवार आरोपी समीर पटेल और आबिर उर्फ आबिद अली दोनों निवासी किशनगंज के कब्जे से 12 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स कार सहित कुल 3,20,000 रुपये का माल जब्त किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों समीर पटेल और आबिर से की गई सघन पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को एमडी ड्रग्स के मुख्य सप्लायर और बैकवर्ड लिंकेज के रूप में कालू उर्फ शाहिद खान निवासी जिला झालावाड़, राजस्थान का नाम पता चला। आरोपी 5वीं तक शिक्षित है और खेती-किसानी का कार्य करता है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्थान के झालावाड़ में दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी कालू उर्फ शाहिद खान को धरदबोचा। पूछताछ में आरोपी ने पूर्व में पकड़े गए आरोपियों को एमडी ड्रग्स सप्लाई करना स्वीकार कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 का इजाफा कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थों के मूल स्रोत, फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज और इस बड़े नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों के बारे में विस्तृत पूछताछ कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9