शहर के मध्य बर्तन बाजार और उससे सटे हुए महावीर मार्ग में इन दिनों पैसेंजर रिक्शा और लोडिंग रिक्शा से रोड जाम की स्थिति दिखाई दे रही है। अभी तो नवरात्रि में सीजन हल्के रूप में चालू ही हुआ है, जबकि दशहरा के एक दिन बाद से होलसेल और रिटेल ग्राहकी शुरू हो जाएगी तब और ज्यादा भीड व्यापारी और रिटेल ग्राहकों की होगी। इन दोनों ही मार्ग बर्तन बाजार और महावीर मार्ग पीपली बाजार में रिक्शा वाले बीच रोड पर गाडी खडी कर देते है, दुकानदार दुकान के सामने रिक्शा खडा करने से मना करता है तो रिक्शा चालक विवाद करते है। कल भी एक दुकानदार के मना करने के बाद तीखी भाषा का इस्तेमाल रिक्शा चालक ने किया था। व्यापारियों का कहना है कि जवाहर मार्ग से पीपली बाजार आने पुलिस ने लगा रखे हैं बेरिकेट्स, फिर भी घुस जाते है औरलगाते हैं जाम, बोलने पर होता है विवाद, सीजन हो चुका है शुरू वाले मार्ग पर बेरिकेट्स भी लगे है, पुलिस कर्मी भी तैनात है और बीच-बीच में पुलिस का चेतावनी वाहन भी निकलता है और क्रेन टूव्हीलर जो रोड पर लगते है उन्हें उठाकर ले जाती है लेकिन रिक्शा वालों को कुछ नहीं बोलती है। इन दिनों ई-रिक्शा से भी बाजार में खासी परेशानी बनी हुई है। यह तीनों तरह के रिक्शा बर्तन बाजार के एकांगी मार्ग में भी घुस जाते है और मना करने पर विरोध कर दादागिरी पर उतर जाते है। इस मामले में एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि अगर यातायात पुलिस और सराफा पुलिस ने इन पैसेंजर और ई-रिक्शा को अंदर आने से नहीं रोका तो समय लेकर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की जाएगी और उन्हें वीडियो फुटेज भी दिए जाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 October 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



