गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
अपराध

शक्ति मोबाइल की सतर्कता से बिछड़ा बालक मिला

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस बल सहित 15 शक्ति मोबाइल को जिम्मेदारी सौप रखी है। गरबा आयोजन एवं मंदिर में भी…

शक्ति मोबाइल की सतर्कता से बिछड़ा बालक मिला

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस बल सहित 15 शक्ति मोबाइल को जिम्मेदारी सौप रखी है। गरबा आयोजन एवं मंदिर में भी शक्ति मोबाइल से जुडी महिला पुलिस अधिकारी पहुंच रही है। यह टीम लगातार पेट्रोलिंग और चैकिंग भी कर रही है, संदिग्ध की तलाशी भी ली जा रही है। टीम ने एक दिन पहले भी नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर कार्रवाई। इस चालक ने नशे की हालत में कार को टक्कर मारी थी। इस कार को रोककर जांच की गई। शक्ति टीम ने कार्रवाई करवाई। कनकेश्वरी मेले में एक मासूम अपने माता-पिता से बिछड गया जिसका अलाउंस किया गया। आइसक्रीम विक्रेता बालक को पुलिस के पास लेकर पहुंचा। पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में इस मासूम को लेकर 20 मिनट में ही माता-पिता से मिलवा दिया। वहीं बाइक पर बैठी एक युवती का वस्त्र भी बाइक में फंस गया था उसकी भी पीसीआर-1 महिला शक्ति मोबाइल टीम ने मदद की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 October 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 October 2026, पृष्ठ 6