गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
अपराध

20 मिनट के भीतर बैंक खाते से 2.49 लाख रुपये उड़ाए

इंदौर। चंद्रावतीगंज क्षेत्र में शातिर अज्ञात आरोपी ने एक युवक के बैंक खाते से महज 20 मिनट के भीतर करीब ढाई लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत…

इंदौर। चंद्रावतीगंज क्षेत्र में शातिर अज्ञात आरोपी ने एक युवक के बैंक खाते से महज 20 मिनट के भीतर करीब ढाई लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू कर पुलिस के अनुसार, यह घटना फरियादी विकास पिता दुर्गाप्रसाद शर्मा, निवासी चंद्रावतीगंज के साथ हुई। फरियादी विकास ने पुलिस को बताया कि उनके साथ यह ठगी बीती सुबह दी है। 10:11 बजे से 10:31 बजे के बीच हुई। इस दौरान अज्ञात साइबर ठग ने उनके बैंक खाते को निशाना बनाते हुए महज 20 मिनट के अंतराल में ऑनलाइन माध्यम से कुल 2,49,829 रुपये उड़ा लिए। जब उनके मोबाइल पर लगातार पैसे कटने के संदेश आए, तब उन्हें इस फ्रॉड का पता चला। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

चंद्रावतीगंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9