गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
अपराध

बाइक सवार युवकों ने बुजुर्ग और बेटे को पीटा ईंट मारकर किया घायल

इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का विरोध करने पर दबंग युवकों ने एक युवक और उसके बुजुर्ग पिता के साथ…

इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का विरोध करने पर दबंग युवकों ने एक युवक और उसके बुजुर्ग पिता के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। आरोपियों ने पीड़ित के सिर पर ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित स्मृति टॉकीज के सामने घटी। फरियादी संजय पिता गजेंद्र चौहान, निवासी इमली बाजार ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी है। पीड़ित संजय ने पुलिस को बताया कि वे और उनके पिता मोपेड पर सवार होकर जा रहे थे। जब वे स्मृति टॉकीज के सामने पहुंचे, तभी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 09 वीएफ 6785 पर सवार होकर तीन युवक वहां आए। वे अपनी गाड़ी को बेहद तेज गति और लापरवाही से चला रहे थे, जिसके कारण उन्होंने संजय की मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना से बाल-बाल बचने के बाद जब संजय ने उन युवकों से कहा कि गाड़ी संभलकर और देखकर चलाया करो,तो तीनों आरोपी आगबबूला हो गए और संजय व उनके बुजुर्ग पिता को गालियां देने लगे। जब पिता- पुत्र ने उन्हें गाली देने से मना किया, तो तीनों युवकों ने उनके साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। बात यहीं खत्म नहीं हुई; हमलावरों में से एक युवक ने सड़क पर पड़ी ईंट उठाकर संजय के सिर में पीछे की ओर जोर से मार दी, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले में संजय के सिर के अलावा उनके बाएं दांत और दाहिने हाथ के अंगूठे में भी गंभीर चोटें आई हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9