शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
व्यापार

90 लाख खर्चकर शुरू होगा बड़ी स्ट्रार्म वॉटर लाइन डालने का काम

राऊ विधानसभा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 75 से जुड़े औद्योगिक क्षेत्र में बारदान मंडी उद्योग नगर में क्षेत्रीय व्यापारियों और रहवासियों की मांग पर विधायक मधु वर्मा के प्रयासों से…

90 लाख खर्चकर शुरू होगा बड़ी स्ट्रार्म वॉटर लाइन डालने का काम

राऊ विधानसभा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 75 से जुड़े औद्योगिक क्षेत्र में बारदान मंडी उद्योग नगर में क्षेत्रीय व्यापारियों और रहवासियों की मांग पर विधायक मधु वर्मा के प्रयासों से निगम द्वारा करीब 90 लाख रूपए के आसपास खर्चकर क्षेत्र के बड़े हिस्से में सालों बाद बड़ी लाइन डालने का काम किया जाएगा। जिससे ओद्योगिक क्षेत्र के बड़े व्यापारी और उद्योगपतियों की लंबे समय की मांग पूरी होगी। यही नहीं लोगों को भविष्य में अपने क्षेत्र में कीचड़ और गंदगी से भी मुक्ति मिलेगी। साथ ही इसके बाद आने वाले दिनों में दीपावली से पहले निगम द्वारा व्यापारियों के जन सहयोग से यहां हाथों हाथ नई सीमेंटेड सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया जाएगा ताकि लोगों को लाइन डालने के बाद खुदी हुई सड़क से परेशानी नहीं हो।

अभी बारदान मंडी की हालत है बेहद खराब

जबकि अभी बारदान मंडी की हालत बेहद खराब है, यहां से निकलना बहुत मुश्किल होता है। खासकर बारिश के मौसम में कीचड़ और गंदगी के कारण टू व्हीलर गाड़ियां और लोडिंग रिक्शा यहां आए दिन पलटते रहते हैं जिसको लेकर बारदान मंडी के व्यापारी द्वारा लंबे समय से विधायक मधु वर्मा से मांग की जा रही थी। अब जाकर विधायक और निगम के सहयोग से लंबे समय के बाद स्टॉर्म वाटर लाइन की मंजूरी होने के बाद अब जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। यही नहीं कहा जा रहा है की लाइन डालने के बाद बेहद जल्द जन सहयोग और व्यापारियों के सहयोग से सड़क निर्माण का कार्य भी किया जाएगा जिससे भविष्य में व्यापारियों और रहवासियों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें