मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

हंसराज जैन को क्लॉथ मार्केट परिसर में दी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा में शामिल हुए व्यापारी

पार्थिव देह क्लॉथ मार्केट लाई गई, मर्चेंट एसोसिएशन, व्यापारियों और बैंक कर्मियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन; गार्ड ऑफ ऑनर के बाद देहदान।

हंसराज जैन को क्लॉथ मार्केट परिसर में दी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा में शामिल हुए व्यापारी
इंदौर क्लॉथ मार्केट को-ऑपरेटिव बैंक के सामने अंतिम यात्रा पहुंचने पर बैंक कर्मियों ने पुष्पवर्षा कर हंसराज जैन को श्रद्धासुमन अर्पित किए (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

पांच दशक तक कपड़ा बाजार की बुलंद आवाज रहे हंसराज जैन को आज क्लॉथ मार्केट ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनकी पार्थिव देह को क्लॉथ मार्केट लाया गया, जहां मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधायक मालिनी गौड़ ने भी श्रद्धांजलि दी।

हंसराज जैन को श्रद्धांजलि देने विधायक मालिनी गौड़ भी पहुंचीं (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
हंसराज जैन को श्रद्धांजलि देने विधायक मालिनी गौड़ भी पहुंचीं (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से क्लॉथ मार्केट में हंसराज जैन को श्रद्धांजलि दी गई (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से क्लॉथ मार्केट में हंसराज जैन को श्रद्धांजलि दी गई (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
क्लॉथ मार्केट में पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते मर्चेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और व्यापारी (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
क्लॉथ मार्केट में पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते मर्चेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और व्यापारी (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
हंसराज जैन की अंतिम यात्रा के दौरान क्लॉथ मार्केट में मौजूद कपड़ा व्यापारी (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
हंसराज जैन की अंतिम यात्रा के दौरान क्लॉथ मार्केट में मौजूद कपड़ा व्यापारी (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

लोधीपुरा स्थित जैन के निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली, जो पहले इतवारी बाजार स्थित क्लॉथ मार्केट कोऑपरेटिव बैंक पहुंची, जहां बैंक कर्मियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पसारी भवन स्थित इंदौर क्लॉथ मार्केट को-ऑपरेटिव बैंक पर बैंक कर्मियों ने हंसराज जैन को श्रद्धांजलि दी (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
पसारी भवन स्थित इंदौर क्लॉथ मार्केट को-ऑपरेटिव बैंक पर बैंक कर्मियों ने हंसराज जैन को श्रद्धांजलि दी (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

देहदान का संकल्प हुआ पूरा, शोक में कपड़ा बाजार बंद

हंसराज जैन ने जीवित रहते ही तय कर लिया था कि अंतिम विदाई के बाद उनकी देह दान की जाए। उनकी इसी इच्छा के अनुरूप परिजनों ने जिला प्रशासन के सहयोग से देहदान किया। इससे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके सम्मान में आज कपड़ा मार्केट और न्यू क्लॉथ मार्केट दोनों बंद रहे।

पांच दशक तक रहे कपड़ा बाजार की बुलंद आवाज

हंसराज जैन करीब 50 वर्षों तक श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे और होलसेल कपड़ा बाजार के अध्यक्ष भी रहे। कुछ माह पहले हुए क्लॉथ मार्केट चुनाव में पांच दशकों में पहली बार उन्होंने नामांकन दाखिल नहीं किया था। वे न्यू क्लॉथ मार्केट के मैनेजिंग डायरेक्टर, क्लॉथ मार्केट बैंक के संचालक और कपड़ा मार्केट के स्कूल व अस्पताल सहित कई संस्थाओं के पदाधिकारी थे। श्वेतांबर जैन समाज की कई संस्थाओं और गौशाला से भी वे जुड़े रहे। बाजार में कोई उन्हें उस्ताद तो कोई हंसू भैया कहकर पुकारता था।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भतीजी के विवाह समारोह के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें: खामोश हुई क्लॉथ मार्केट की बुलंद आवाज: पूर्व अध्यक्ष हंसराज जैन का निधन