लगातार सोना-चांदी भी विगत दिनों से एमसीएक्स से लेकर बाजार में मंदा हो रहा है, दाम कम हो रहे हैं। लगातार असर मेटल लाइन पर भी आ रहा है। बर्तन बाजार से जुड़े मेटल मार्केट में भी कमी आई है। जानकारों का कहना है कि दिल्ली में इस समय आर्मिचर का भाव पिछले एक माह की तुलना में 200 रु. कम होकर 1200 रु. है। वहीं भरत-पीतल में 100 रु. किलो की कमी हुई है, वहीं एल्यूमीनियम में भी करीब 65 रु. किलो की कमी बताई जा रही है, जस्ता 35 से 40 रु. सस्ता हुआ है, शीशा की मांग होने से शीशा के दाम में कोई कमी नहीं हुई है। जानकारों का यह भी कहना है कि अभी दिल्ली में लेवाली भी कम ही है। दिल्ली लेवाल माल लेने में आना-कानी कर रहे हैं। सोमवार को मार्केट खुले हैं, देखना होगा कि दामों में और कमी होती है क्या।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





