बुधवार, 25 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कृषि उपज मंडी का राजस्व 51 करोड़ के पार हुआ

वर्ष के पहले ही पिछले साल के राजस्व का रिकार्ड टूटा

कृषि उपज मंडी का राजस्व 51 करोड़ के पार हुआ

इंदौर कृषि उपज मंडी ने राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। अधिकारी और पदाधिकारियों की जागरूकता के चलते कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी कार्यशैली, बेहतर प्रबंधन और लगातार निगरानी का परिणाम है कि मंडी ने पिछले पूरे वित्तीय वर्ष के मंडी शुल्क संग्रहण का रिकॉर्ड इस बार करीब चार महीने पहले ही तोड़ दिया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मंडी ने कुल 50.65 करोड़ रुपये का मंडी शुल्क संग्रहित किया था, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 22 नवंबर 2026 तक ही यह आंकड़ा 51 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। इसे कुशल कार्यशैली और बेहतर प्रबंधन और सख्त निगरानी भी बताया। कुछ लोगों ने इसके पीछे मंडी सचिव की कुशल कार्यशैली भी बताई। मंडी में राजस्व वसूली में पारदर्शिता रखने और अनधिकृत वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए। चेकिंग नाकों और प्रवेश द्वारों पर सख्त निगरानी के साथ फल-सब्जी मंडी की व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया। मंडी अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा कर्मियों के साथ व्यापारी और किसानों का सहयोग भी बताया गया। पिछले पूरे वर्ष का रिकार्ड टूट चुका है और अभी चार माह से अधिक का समय बाकी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 November 2026, पृष्ठ 5