बुधवार, 25 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पुलिस कार्रवाई के विरोध में दवा व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

पुलिस द्वारा मेडिकल दुकानों में सीधे पहुंचकर जांच-पड़ताल करने से छोटे और खुदरा दवा व्यापारियों में भय एवं असमंजस का माहौल बन रहा है।

पुलिस कार्रवाई के विरोध में दवा व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

दवा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के प्रावधानों के अनुसार दवा दुकानों का निरीक्षण संबंधित औषधि नियंत्रण विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए। पुलिस द्वारा मेडिकल दुकानों में सीधे पहुंचकर जांच-पड़ताल करने से छोटे और खुदरा दवा व्यापारियों में भय एवं असमंजस का माहौल बन रहा है। व्यापारियों ने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालकों की जिम्मेदारी है कि मरीजों को सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं, लेकिन इस प्रकार की कार्रवाई के डर से व्यापारी जरूरी दवाइयां रखने और मरीजों को उपलब्ध कराने में भी असहज महसूस कर सकते हैं। दवा व्यापारी कानून का पालन करते हुए ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के दायरे में रहकर अपना व्यवसाय संचालित करते हैं। मेडिकल दुकानों पर पुलिस की कार्रवाई का विरोध एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जताते हुए पुलिस कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने को लेकर विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर आरके सिंह को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान विनय बाकलीवाल, निर्मल जैन, धर्मेन्द्र कोठारी, प्रितेन्द्र मेहता, टी साबू, रितेश अग्रवाल, गिरिराजसिंह झाला सहित अन्य मौजूद थे।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर आरके सिंह को ज्ञापन सौंपते दवा बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारी

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 November 2026, पृष्ठ 4