शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
व्यापार

संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन कल

एक हजार से अधिक किसान प्रतिनिधि के जुटने का दावा

संयुक्त किसान मोर्चा, मध्य प्रदेश का प्रदेश सम्मेलन कल 2 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे गांधी हॉल में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 1 हजार से अधिक किसान प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। 35 से अधिक किसान, मजदूर एवं आदिवासी संगठनों ने भागीदारी की स्वीकृति दी है। सम्मेलन में किसानों की प्रमुख समस्याओं, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों तथा आगामी संयुक्त आंदोलनों की रणनीति पर चर्चा होगी। 26 नवंबर से मध्य प्रदेश में पक्के मोर्चे लगाने सहित विभिन्न प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। सम्मेलन से पूर्व गांधी हॉल परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। स्वागत समिति के रामस्वरूप मंत्री, बबलू जाधव, शैलेंद्र पटेल, सोनू शर्मा, रुद्रपाल यादव एवं अरुण चौहान ने प्रदेशभर के किसान प्रतिनिधियों से सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया है। इस सम्मेलन में प्रदेश के कई जिलों से किसान प्रतिनिधि के पहुंचने की स्वीकृति है और 1 हजार किसान प्रतिनिधि के आने का दावा भी किया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें