संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश राज्य सम्मेलन इंदौर में संपन्न हुआ। प्रदेश के करीब 30 जिलों से किसान संगठनों के साढ़े 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सम्मेलन में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई प्रस्ताव पारित किए गए। सम्मेलन में 9 अक्टूबर को पूरे मध्य प्रदेश में गांव-गांव एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग को लेकर पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया। किसान संगठनों ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी और कानूनी रूप से सुनिश्चित मूल्य दिलाने के लिए आंदोलन को प्रदेश स्तर पर और व्यापक किया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


