सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

बजाजखाना चौक के अतिक्रमण पर व्यापारी उठा रहे अंगुलियां

प्राचीन बजाजखाना चौक से 7 व्यापारिक क्षेत्र मिलते हैं, जिनमें बम्बई बाजार, उदापुरा, सांठा बाजार, मारोठिया, बोहरा बाजार, छोटा सराफा, बर्तन बाजार मिलते हैं। वहीं एक गली नजमपुरा से होते…

प्राचीन बजाजखाना चौक से 7 व्यापारिक क्षेत्र मिलते हैं, जिनमें बम्बई बाजार, उदापुरा, सांठा बाजार, मारोठिया, बोहरा बाजार, छोटा सराफा, बर्तन बाजार मिलते हैं। वहीं एक गली नजमपुरा से होते हुए जवाहर मार्ग को मिलाती है, इस प्राचीन बाजार की स्थिति पर व्यापारी परेशान इस बात से है कि यहां निगम के कुछ कर्मचारियों की बदौलत जमकर अतिक्रमण किया जाता है, रोड पर ही दुकानें लग जाती है। यहां तक कि व्यापारियों का यह कहना रहा कि हमने कई बार शिकायतें झोन, निगम मुख्यालय और जनप्रतिनिधियों को की जब ज्यादा शिकायत होती है तो निगम की गैंग आती है उसके पहले ही यहां मौजूद निगम के कर्मी इन कब्जाधारी रोड व्यापारियों को इनकी जानकारी दे देते हैं और वे अपने कब्जे हटा लेते हैं, जबकि यहां परण से लेकर मरण और सस्ती आयटम से लेकर महंगी आयटम भी मिलती है, रोजाना घर की वस्तुएं भी यहां मिलती है, इसलिए पॉश कालोनियों के लोगों को भी यहां सामान के लिए आना पड़ता है। बजाजखाना चौक के चौतरफा व्यापारी परेशान है, पहले ही पेशाब घर की परेशानी बनी हुई है और पार्किंग स्टैण्ड भी परेशानी पैदा करता है। इधर निगम के अलावा पुलिस की कमजोरी भी व्यापारियों ने बताई कि पुलिस चाहे तो कब्जाधारियों को हटा सकती है, सामान जब्त कर सकती है, यह अधिकार निगम को भी है, लेकिन कुछ निगम कर्मियों ने तालमेल कर इन कब्जाधारियों को छूट दे रखी है, अभी पहले ही व्यापार की कमी है, लेकिन त्योहार का समय है, जरूरत की चीजें लेने त्योहारी श्रद्धालु यहां आ रहे हैं यहां से कार निकलना तो दूर शाम के समय टू-व्हील निकलना भी दूर होता है, कई बार तो पैदल भी जाम में फंस जाते हैं, इस बजाजाखाना के जाम के कारण 7 बाजार के दुकानदार भी ठीक से ग्राहक नहीं पहुंचने से परेशान है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें