सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

व्यापारी बारकोड बॉक्स रखकर राजबाडा पर कर रहे हैं प्रतीकात्मक विरोध

यूपीआई मर्चेंट शुल्क के विरोध में आज 23 सितंबर को प्रस्तावित ‘नो यूपीआई डे’ के तहत इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन भी प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराएगी। अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड…

व्यापारी बारकोड बॉक्स रखकर राजबाडा पर कर रहे हैं प्रतीकात्मक विरोध

यूपीआई मर्चेंट शुल्क के विरोध में आज 23 सितंबर को प्रस्तावित ‘नो यूपीआई डे’ के तहत इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन भी प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराएगी। अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आह्वान पर एसोसिएशन से जुड़े सभी संस्थानों के यूपीआई बारकोड बॉक्स एकत्र कर राजबाड़ा के पास एक टेबल पर सामूहिक रूप से आज दोपहर 1 बजे से व्यापारी यूपीआई बारकोड बॉक्स लेकर निर्धारित स्थान पर पहुंचेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि आज व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाले यूपीआई बारकोड बॉक्स का विरोध करते दिख रहे है। व्यापारी आज संदेश दे रहे है कि छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए डिजिटल भुगतान की लागत भी महत्वपूर्ण मुद्दा है। जैन ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल भुगतान व्यवस्था के खिलाफ जाना नहीं, बल्कि प्रस्तावित मर्चेंट शुल्क को लेकर व्यापारियों की चिंता सरकार और संबंधित संस्थाओं तक पहुंचाना है। व्यापारियों का कहना है कि कम मार्जिन वाले कारोबार में प्रत्येक अतिरिक्त लागत का असर सीधे व्यापार की लागत पर पड़ सकता है। आज दोपहर 1 बजे होने वाला यह आयोजन प्रतीकात्मक रहेगा, जिसमें व्यापारियों की सहभागिता के माध्यम से यूपीआई शुल्क के मुद्दे पर सामूहिक आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान चलाया जा रहा है और बड़ी संख्या में व्यापारियों व उपभोक्ताओं तक संदेश पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें