मध्य प्रदेश में आज ‘नो- यूपीआई डे' रहेगा। भोपाल, इंदौर समेत पूरे प्रदेश के व्यापारी 2000 से अधिक का यूपीआई भुगतान नहीं लेंगे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मध्य प्रदेश ने यह आह्वान किया है। हालांकि, किसी भी व्यापारी से जोर-जबर्दस्ती नहीं की जाएगी। भोपाल में यूपीआई स्कैनर को काले कपड़े से ढांककर सांकेतिक विरोध भी जताएंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


