श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट में 28 सितम्बर से आयोजित पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर’ का समापन हुआ। देशभर से आए थोक व्यापारियों ने हिस्सा लिया हिस्सा, पांच दिनों तक रहा व्यापारिक उत्साह। डेली ड्रॉ में कई क्रेता व्यापारी बने विजेता। 7 अक्टूबर को होगा 351 उपहारों का मुख्य बम्पर ड्रॉ। आयोजन से रजनीश चौरडिया, कैलाश मूंगड़, मनोज नीमा, राजेश नाहटा सहित अन्य पदाधिकारी और व्यापारी जुडे रहे। फेयर के दौरान एम.टी. क्लॉथ मार्केट परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, भव्य तोरण द्वारों तथा पोस्टर- बैनरों से सजाया गया। आयोजन को लेकर बाजार के करीब 1500 थोक प्रतिष्ठानों, दलालों और एजेंटों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


