शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
व्यापार

सियासी ड्रामा…मंत्री ने खाने के लिए मांगी रोटी सब्जी-चटनी नहीं मिली तो आधी रोटी वापस लौटाई

मंत्री तुलसी सिलावट केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने एक आदिवासी परिवार की झोपड़ी में पहुंचकर उनके यहां रोटी खाई। जब सब्जी और चटनी मांगी तो नहीं…

मंत्री तुलसी सिलावट केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने एक आदिवासी परिवार की झोपड़ी में पहुंचकर उनके यहां रोटी खाई। जब सब्जी और चटनी मांगी तो नहीं मिली,उन्होंने आधी रोटी वापस लौटाई और आधी अचार से खा ली। वैसे किसी गरीब, किसान, मजदूर, दलित या आदिवासी के घर जाकर नेताओं के खाना खाने की बात नई नहीं है। लेकिन नेता अगर बिना किसी प्लानिंग के पहुंच जाएं, तो स्थिति कुछ ऐसी भी बन सकती है, जैसी मंत्री तुलसी सिलावट के साथ हुई।

दरअसल मंत्री झोपड़ी में पहुंचे और वहां मौजूद महिला से रोटी मांगी। उन्होंने पूछा कि सब्जी क्या बनाई है? इस पर महिला ने बताया कि सब्जी नहीं बनाई, सिर्फ चटनी बनाई है। इसके बाद महिला ने एक रोटी मंत्री के हाथ में थमा दी। सिलावट ने आधी रोटी अपने पास रखी और आधी महिला को लौटा दी। फिर उन्होंने कहा- चटनी तो दे दीजिए। इस पर महिला ने बताया कि चटनी नहीं है, लेकिन अचार है। इसके बाद मंत्री ने अचार के साथ आधी रोटी खाई और वहां से चले गए। इस दौरान उन्होंने परिवार से कहा कि मैं तुम्हारी रोटी और नमक खा रहा हूं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं कि मंत्री की प्लानिंग में भले ही थोड़ी कमी रह गई, लेकिन रील बिल्कुल रियल जरूर बन गई और मंत्री ने गरीबी का स्वाद भी चख लिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें