मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

सराफेश्वर महादेव की शाही सवारी सराफा से निकलेगी

इंदौर चांदी-सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के तत्वावधान में 10 अगस्त सोमवार को सायं 6 बजे श्री सराफेश्वर महादेव की शाही सवारी सराफा बाजार से निकाली जाएगी। यह शाही सवारी शहर…

इंदौर चांदी-सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के तत्वावधान में 10 अगस्त सोमवार को सायं 6 बजे श्री सराफेश्वर महादेव की शाही सवारी सराफा बाजार से निकाली जाएगी। यह शाही सवारी शहर के प्रमुख व्यापारिक बाजारों से होकर गुजरेगी, जहां विभिन्न बाजार संगठन, व्यापारी संघ एवं श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री सराफेश्वर महादेव का पुष्पवर्षा, आरती एवं भव्य स्वागत किया जाएगा। मंदिर पर सावन मास में रोजाना धार्मिक आयोजन किए जा रहे है। यात्रा से हुकम सोनी, सुशील गुप्ता, बसंत सोनी जुड़े हुए है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें