मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

सराफेश्वर महादेव की भक्ति में रमेंगे सोना-चांदी व्यापारी

सोना-चांदी जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन द्वारा आज शाम 6 बजे सराफा स्थित सराफेश्वर महादेव की शाही सवारी निकाली जाएगी। शाम 5.30 बजे बाजार बंद हो जाएगा। इसके बाद शाही सवारी में…

सोना-चांदी जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन द्वारा आज शाम 6 बजे सराफा स्थित सराफेश्वर महादेव की शाही सवारी निकाली जाएगी। शाम 5.30 बजे बाजार बंद हो जाएगा। इसके बाद शाही सवारी में व्यापारी शामिल होंगे। पूरे मार्ग पर हर-हर महादेव का जयघोष होगा, कई जगह स्वागत मंच लगाए जएंगे। सुशील गुप्ता और बसंत सोनी ने बताया कि यात्रा में बैण्ड, भजन गायक, शिव-पार्वती और सुसज्जित पालकी शामिल होंगी। यात्रा छोटा सराफा से शकर बाजार, सीतलामाता बाजार, सांठा बाजार, बजाज खाना चौक, बर्तन बाजार, पीपली बाजार से बड़ा सराफा होते हुए पुनः छोटा सराफा पहुुंचेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें