इंदौर। भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के बबलू जाधव ने बताया कि सांची दूध उत्पादकों ने बोनस और लाभांश को लेकर 150 से अधिक डेयरियों से ज्ञापन दिए गए थे और अपनी मांग रखी गई थी, जो लम्बे समय से लम्बित थी। अब दूध उत्पादकों को बोनस और लाभांश की राशि मिलेगी। इसे भारतीय किसान मजदूर सेना के बबलू जाधव ने दूध उत्पादकों की जीत बताया। इस मांग अभियान से बबलू जाधव, शैलेन्द्र पटेल, चंदनसिंह बड़वाया, प्रवीण ठाकुर, सुभाष राठौर सहित अन्य जुड़े हुए थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


