इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक की साधारण सभा में किसानों से जुड़े गंभीर मुद्दे जोरदार तरीके से उठे। वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 के 628 किसानों की लंबित फसल बीमा राशि का मुद्दा प्रमुख रहा। किसानों ने कहा कि सात वर्ष से अधिक समय से बीमा राशि नहीं मिलना गंभीर लापरवाही है, अब आश्वासन नहीं बल्कि भुगतान और जिम्मेदारी तय होना चाहिए। कर्मचारी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेंद्र यादव ने 628 किसानों की बीमा राशि के साथ संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा उठाया। किसान और मजदूर नेता बबलू जाधव ने भी 628 किसानों का मुद्दा उठाया और कहा कि किसानों के भुगतान की समयसीमा देनी होगी, अन्यथा किसान जोरदार आंदोलन करेंगे। बबलू जाधव, ज्ञानेन्द्र यादव, प्रवीण ठाकुर, संदीप यादव, सतीश मकवाना, चंदन सिंह बड़वाया, शैलेंद्र पटेल मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


