खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन प्रक्रिया जारी है। अभी तक 13 हजार 508 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। मंत्री गोविन्दसिंह राजपूत ने किसानों से निर्धारित समय में पंजीयन कराने की अपील की है। प्रदेश में 1100 से अधिक पंजीयन केन्द्र बनाये गये हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


