राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं एम.पी. हाईकोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज और 9 अगस्त को दोपहर 12 से 3 बजे तक ब्रिलियंट कन्वेंशन सेन्टर में आयोजित कॉन्प्रेंस में शामिल सीजेआई श्री जे. सूर्यकांत के ध्यानाकर्षण में लाकर ‘पुरुष आयोग' के गठन हेतु मांग एवं ज्ञापन हेतु मेन्स राइट्स संस्था पौरुष आयोजन स्थल के सामने पहुंचेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था पौरुष इन्दौर के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दशोरा ने बताया कि देश में महिला आयोग के गठन को 35 वर्ष हो चुके हैं किन्तु प्रतिदिन पतियों की आत्महत्या एवं पत्नी के प्रेमी से मिलकर हत्या करने के हजारों जघन्य घटनाओं के घटित होने के बावजूद भी पुरुषों के लिए कोई आयोग नहीं बनाया जा रहा है। संस्था पौरुष के द्वारा आयोजन स्थल पर डिमॉन्स्ट्रेशन और मौन प्रदर्शन किया जाएगा। प्रोग्राम में अधिक से अधिक पीड़ित एवं प्रताड़ित विक्टिम्स को आमंत्रित किया गया है। उक्त पूर्ण जानकारी एडवोकेट अशोक दशोरा अध्यक्ष संस्था पौरुष द्वारा दी गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


