द्वारकापुरी के ज्ञान सागर सेक्टर और आसपास के रहवासियों ने महापौर और क्षेत्रीय विधायक को पत्र लिखा और कहा कि आप दोनों ही इसी विधानसभा चार के रहवासी है, रिंगरोड पर पुल बनने के बाद द्वारकापुरी और स्कीम नं. 71 से सटी रिंगरोड की सब्जी मंडी से अत्यधिक परेशान है, पहले ही पुल के कारण इस सर्विस रोड पर यातायात का दबाव अत्यधिक रहता है। इस सर्विस रोड मंडी पर दोनों ओर सब्जी, फ्रूट के ठेले खडे हो जाते है और उनके आगे खरीददार वाहन लगा देते है, खासतौर से शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक यहां से वाहन ठीक से निकल नहीं पाते है और यही सिथति सुबह 7 बजे से 11 बजे तक रहती है। कई बार तो चार पाहिया वाहन तो दूर दोपहिया वाहन का निकलना भी दूभर होता है। आए दिन जाम के कारण विवाद की स्थिति भी बनती है। कई बार एम्बुलेंस भी फंसती है। रहवासियों का कहना रहा कि द्वारकापुरी में आने वाला सब्जी मंडी वाला मार्ग, फूटी कोठी गेट के सामने वाला मार्ग और स्कीम नं. 71 की दोनों गलियों वाला मार्ग बाधित होता है इस कारण लोगों को दूर तक घूमकर अपने घर तक जाना पडता है, जिससे कार्य बाधित होते है। ऐसी स्थिति काफी पहले थी लेकिन जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रजापत नगर के कार्यक्रम में आए थे तब कुछ दिनों के लिए मंडी पर नियंत्रण कर दिया गया गया था और उसके बाद जब पुल का उदघाटन हुआ तब भी मंडी के व्यापारी के छाटे गए थे। अभी निगम की ओर से मंडी पर कोई ध्यान नहीं है और पुलिस द्वारकापुरी भी सब्जी मंडी को हद में करने से परहेज करती है। रहवासियों ने कहा कि पहले भी कई बार आवाज उठाई गई लेकिन स्थायी समाधाम नहीं निकला। रहवासी यही मांग करते है कि इस रिंगरोड की सब्जी मंडी को और कही भेजा जाए। यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण भी हटाए जाएं। फूटी कोठी गेट के सामने बाधित मार्ग की स्थिति ठीक की जाए। ज्यादा हो तो द्वारकापुरी क्षेत्र के रहवासियों की बैठक पुलिस ले नहीं तो रहवासी पहले एक बार कलेक्टर और पुलिस के साथ निगम का जनसुनवाई में पहुंचेगे। उक्त पूर्ण जानकारी नरेन्द्रसिंह सोलंकी ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


