सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

रुणिजा पीर रामदेव बाबा की दशमी की तैयारी शुरू

सोमवार को रुणिजा पीर, द्वारकाधीश अवतार बाबा रामदेव का दशमी महोत्सव मनाया जाएगा। धान गली स्थित बाबा रामदेव के मंदिर पर इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। स्वप्रेरणा नवयुवक…

सोमवार को रुणिजा पीर, द्वारकाधीश अवतार बाबा रामदेव का दशमी महोत्सव मनाया जाएगा। धान गली स्थित बाबा रामदेव के मंदिर पर इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। स्वप्रेरणा नवयुवक मित्र मंडल द्वारा सोमवार को पालकी यात्रा शाम 4 बजे निकाली जाएगी। इसके बाद 6 बजे महाआरती होगी और फिर शाम को परम्परागत भंडारे का आयोजन होगा। सराफा, बर्तन बाजार सहित आसपास के बाजारों के व्यापारी, रहवासी आयोजन से जुड़े हुए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें