सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

यूपीआई पर मर्चेंट फीस के विरोध में कल से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट फीस को लेकर व्यापारियों और ग्राहकों में नाराजगी अब बाजारों में दिखाई देने लगेगी। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान…

यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट फीस को लेकर व्यापारियों और ग्राहकों में नाराजगी अब बाजारों में दिखाई देने लगेगी। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए दुकानों पर विरोध के पोस्टर लगाने की मुहिम शुरू करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि 18 सितंबर से शहर की विभिन्न दुकानों पर यूपीआई पर मर्चेंट फीस का विरोध’ संबंधी पोस्टर लगाए जाएंगे। उनका कहना है कि डिजिटल भुगतान आज व्यापारिक लेन-देन का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क का सीधा असर व्यापारी और ग्राहक दोनों पर पड़ सकता है। यह अभियान किसी राजनीतिक दल के विरोध में नहीं, बल्कि व्यापारियों और उपभोक्ताओं की चिंता सरकार तक पहुंचाने का शांतिपूर्ण प्रयास है। दुकानों पर लगाए जाने वाले पोस्टरों के माध्यम से ग्राहकों को भी इस विषय की जानकारी दी जाएगी। एसोसिएशन का कहना है कि छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए प्रत्येक डिजिटल लेन-देन पर लगने वाला शुल्क कारोबार की लागत बढ़ा सकता है। वहीं ग्राहकों को भी भुगतान व्यवस्था में अतिरिक्त लागत का सामना करना पड़ सकता है। 18 सितंबर से शुरू होने वाली यह मुहिम बाजारों में यूपीआई शुल्क के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। एसोसिएशन ने व्यापारियों से पोस्टर अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें