सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

सांची दुग्ध संघ की साधारण सभा में पहुंचेंगे दुग्ध उत्पादक किसान

12 प्रति फैट और लंबित बोनस की मांग होगी प्रमुख

इंदौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित की आगामी वार्षिक साधारण सभा 30 सितंबर को आयोजित होने जा रही है। इस सभा में दुग्ध उत्पादक किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे और अपनी आवाज मजबूती से उठाएंगे। भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के अध्यक्ष बबलू जाधव ने कहा कि लगातार बढ़ती पशु आहार, खली, भूसा, हरा चारा, पशु चिकित्सा, बिजली और मजदूरी की लागत के बावजूद किसानों को दूध का उचित एवं लागत आधारित मूल्य नहीं मिल रहा है। ऐसे में अब किसान अपनी मांगों को लेकर सीधे साधारण सभा में अपनी बात रखेंगे। किसानों की प्रमुख मांग है कि दूध का भाव तत्काल 12 प्रति फैट किया जाए। इसके साथ ही पिछले करीब दो वर्षों से लंबित 10 से 12 करोड़ की बोनस राशि किसानों को तत्काल जारी कर उनके खातों में जमा कराई जाए। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए घोषित 5 रु. प्रति लीटर की सहायता/बोनस राशि का लाभ भी किसानों को तत्काल दिया जाए। किसानों का कहना है कि घोषणा के बावजूद राशि का लाभ नहीं मिलने से दुग्ध उत्पादकों में नाराजगी बढ़ रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें