सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
व्यापार

मेट्रो के काम ने अब खजराना चौराहे से आगे बंगाली की ओर भी पकड़ी रफ्तार

शहर में गांधीनगर डिपो से मालवीय नगर तक के हिस्से में वर्तमान में मेट्रो का संचालन हो रहा है। दूसरी ओर वर्तमान में मेट्रो का खजराना चौराहे से आगे बंगाली…

शहर में गांधीनगर डिपो से मालवीय नगर तक के हिस्से में वर्तमान में मेट्रो का संचालन हो रहा है। दूसरी ओर वर्तमान में मेट्रो का खजराना चौराहे से आगे बंगाली चौराहे तक के रूट के लिए खजराना से आगे की ओर निर्माण कार्य इन दिनों तेजी के साथ चल रहा है।

बंगाली से पलासिया और एमजी रोड तक का रूट अंडर ग्राउंड- दिन – रात चल रहे काम के कारण खजराना चौराहे से आगे आधा दर्जन से ज्यादा नए पिलर बनकर तैयार होने लगे हैं। जबकि रोबोट चौराहे से खजराना चौराहे तक के बीच के बड़े हिस्से में मेट्रो का बड़ा रूट बनकर तैयार भी हो गया है। यही नहीं इसके बीच आने वाले स्टेशन भी लगभग बनकर तैयार हो चुके हैं। इसके अलावा बंगाली से आगे कनाड़िया से पलासिया होते हुए एमजी रोड़ वाया खजूरी बाजार से बड़ा गणपति तक के बड़े हिस्से में अंडर ग्राउंड रूट तैयार किया जाएगा। जिसके लिए बड़ी आधुनिक मशीनों से राजवाड़ा क्षेत्र में नगर निगम मार्केट और बड़ा गणपति खजूरी बाजार के आसपास इन दिनों अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के लिए काम चल रहा है। जबकि रिंग रोड पर खजराना चौराहे से बंगाली की ओर का काम भी अब पहले से कई गुना तेजी से चल रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें