संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में आगामी 2 अक्टूबर को गांधी हॉल में आयोजित होने वाले मध्य प्रदेश राज्य सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रदेश के विभिन्न किसान संगठनों की बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 30 से अधिक किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और किसान नेताओं ने वर्चुअल भाग लिया। 2 अक्टूबर के राज्य सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों से किसान आए इसके लिए हर जिले में बैठक हो और यात्राएं की जाएं। किसानों के मुद्दे पर चर्चा भी की जाए। बैठक में किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर 26 नवंबर से पक्का किसान मोर्चा लगाने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। ा मेधा पाटकर, डॉ. सुनीलम, बादल सरोज,अशोक तिवारी, अखिलेश यादव, रामनारायण कुररिया, अरुण चौहान, अनिल यादव, डी.डी. वासनिक, एमएसपी गारंटी,कर्जा मुक्ति कानून, किसान पेंशन, केंद्र और राज्य सरकारों की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों पर सम्मेलन में होगा मंथन बबलू जाधव, कृपाल मंडलोई, मुकेश धाकड़, अरविंद चौधरी, शिवसिंह, जनकसिंह राठौड़, रूद्रपाल यादव, फागराम, कपिल खंडेरवार, राजकुमार सिन्हा, मनीष श्रीवास्तव, सोनू शर्मा, शहीद राघवेन्द्र सिंह, इंद्रजीत सिंह शंखू, दिलीप शर्मा, संदीप ठाकुर, आराधना भार्गव, रामस्वरूप मंत्री, भागवत परिहार सहित अनेक किसान नेताओं ने बैठक को संबोधित किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


